फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resentment due to registration of case against farmers

भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश

Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resentment due to registration of case against farmers
भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश
विज्ञापन

छपार। पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण कार्य बाधित करने पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेेकर गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छपार थाना परिसर में धरना दिया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण की विसंगतियों को लेकर पानीपत-खटीमा मार्ग का काम बंद करा दिया था। भाकियू कार्यकर्ता काम कर रही जेसीबी को जबरन खींचकर गांव बागोवाली में ले गए थे। कार्यकर्ताओं ने सभी गांवों के ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण का उचित व एकसमान मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए काम बंद रहने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर एनएचएआई इंजीनियर राजन कुमार ने अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ काम बंद कराने की तहरीर दी थी। इस पर छपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में थाने जा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने किसान का उत्पीड़न होने की स्थिति में धरने प्रदर्शन होने की बात कही। घंटों हंगामे के बाद सीओ सदर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष से वार्ता के बाद दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना खत्म किया गया। मांगेराम त्यागी, राजेंद्र सैनी, देव अहलावत, राजा, ओमपाल त्यागी, मोहसिन, बब्बल ठाकुर, मंगता, मुरसलीन, शुभम त्यागी, बबलू त्यागी, जान मोहम्मद और मुकेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed