फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report of two suspected patients came negative

रिपोर्ट आई निगेटिव, दोनों संदिग्धों की अस्पताल से छुट्टी

Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Report of two suspected patients came negative
दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वायरस से पीड़ित होने के संदेह में बुढ़ाना क्षेत्र के एक युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विदेशों से आने वालों को ट्रेेस करने में जुटे हुए हैं।
नगर तथा जानसठ क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति को तीन दिन पहले जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। ये दोनों विदेशों से आए थे। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। शनिवार को दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानि दोनों वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। दोनों लोगों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शुक्रवार रात जिला अस्पताल लाया गया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। जो दो सैंपल भेजे गए थे वे भी नेगेटिव आए हैं। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरस से बचाव के लिए जरूरी उपाय करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. प्रवीण चोपड़ा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed