फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Report of murder filed against seven including inspector

दरोगा यूनुस खान सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खौफनाक थी वारदात, जानें पूरा मामला

Fri, 20 Nov 2020 12:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Report of murder filed against seven including inspector
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में मीरापुर के गांव सिकंदरपुर से करीब दो साल पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल की बरामदगी के बाद प्रयागराज से लौटते समय संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में दरोगा सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी दो वर्गों से ताल्लुक रखने वाला प्रेमी युगल 31 अगस्त 2018 को प्रेम-प्रसंग के चलते घर से फरार हो गया था। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय मीरापुर थाने में तैनात दरोगा यूनुस खान ने प्रेमी युगल को चार सितंबर 2018 को प्रयागराज से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रयागराज से मुजफ्फरनगर लौटते समय पुलिस अभिरक्षा में कानपुर के निकट प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में मृतक युवक के भाई कय्यूम ने दोनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस पर पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए याचिका दी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने मीरापुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे, जिस पर गुरुवार शाम मीरापुर पुलिस ने दरोगा यूनुस खान व छह अन्य के विरुद्ध हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दरोगा यूनुस खान वर्तमान में मंसूरपुर थाने में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सख्त हुई पुलिस, बिना मास्क मिलने पर काटे चालान

मीरापुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कय्यूम की ओर से दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed