फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report of fraud on the president of the organization

प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report of fraud on the president of the organization
मुजफ्फरनगर। जनपद में सक्रिय संस्था प्रयत्न के अध्यक्ष के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में लॉकडाउन उल्लंघन व धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अध्यक्ष पर कोरोना पीड़ितों के लिए निजी पेटीएम खाते में फंड एकत्र करने का आरोप है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुमित मलिक ने तहरीर में बताया कि जनपद में सक्रिय संस्था प्रयत्न से जुड़े समर्थ नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए धनराशि देने की अपील करते हुए कैंपेन चलाया। आरोपी ने लोगों से धनराशि एकत्रित करने के लिए अपने निजी पेटीएम अकाउंट का नंबर वितरित किया। सुमित का कहना है कि पहले से ही कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा राहत कोष संचालित है, ऐसे में उक्त व्यक्ति द्वारा लोगों से धन उगाहकर दुरुपयोग किया जा सकता है। वहीं, आरोपी ने इसके लिए वीडियो जारी कर लॉकडाउन का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने आरोपी समर्थ के खिलाफ धोखाधड़ी व लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में करहेड़ा मार्ग पर एक अप्रैल की रात लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे पूर्व प्रधान नाहर सिंह व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह व कांस्टेबल रवि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व प्रधान नाहर सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सुदेश पुत्र नाहर सिंह फरार है। एसएसपी अभिषेक यादव ने फरार सुदेश निवासी मोहल्ला कोआवाला, मोरना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed