फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report of attack filed, four sent to jail

हमले की रिपोर्ट दर्ज, चार को भेजा जेल

Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report of attack filed, four sent to jail
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर किए गए हमले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल मौहम्मद निवासी प्रवेज पुत्र जहीर आलम ने बताया कि उसके भाई हाजी जावेद की फल मंडी में आढ़त की दुकान है। उसके भाई के नसीम पुत्र खलील पर फलों के रुपये बकाया है। रुपये न देने पर उसके भाई ने बिरादरी के लोगों से इसकी शिकायत करते हुए रुपये दिलाने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को इसी बात से नाराज नसीम, सलीम, खलील, जावेद, प्रवेज, रिजवान आदि समेत कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हाजी जावेद पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने प्रवेज की ओर से जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर नसीम, खलील, जावेद, रिजवान को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed