{"_id":"628bd2db106df541fd756bce","slug":"report-filed-on-teacher-who-got-job-from-fake-mark-sheet-muzaffarnagar-news-mrt5898757139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंक तालिका से नौकरी पाने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंक तालिका से नौकरी पाने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज से नियुक्त सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक की बीए की अंक तालिका ही फर्जी निकली है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिकार्ड में अंक तालिका नहीं मिली है। कॉलेज प्रबंधक ने शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
अरविंद इंटर कॉलेज पुरा में नवंबर 2021 में सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक के रूप में विपिन कुमार सिंह ने नियुक्ति प्राप्त की थी। प्रबंधक ने सभी मूल प्रमाणपत्र संबंधित बोर्ड, विश्वविद्यालय को सत्यापन के लिए भेजे थे। सत्यापन के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए की अंक तालिका को फर्जी बताया। इसके बाद शिक्षक विपिन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा और अंक तालिका और गजट की दूसरी छाया प्रति कॉलेज में जमा कराई। इन प्रमाणपत्रों की जांच कराई तो ये दोनों ही फर्जी निकले।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने निर्देश पर शिक्षक पर मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। कॉलेज के प्रबंधक नरेशचंद त्यागी ने तहरीर में बताया कि जिला आंबेडकर नगर के ग्राम शांति के रहने वाले विपिन सिंह पर बीए की फर्जी अंक तालिका के सहारे सरकारी नौकरी पाई है। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज से नियुक्त सहायक अध्यापक विपिन सिंह ने बीए तृतीय वर्ष के अंक पत्र में फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने विपिन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिक्षक से होगी वेतन की रिकवरी
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि विपिन कुमार सिंह की स्नातक की अंक तालिका फर्जी निकली है। शिक्षक को जो वेतन जारी हुआ अब उसकी रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के कुछ अन्य मामले भी आ सकते हैं।