फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed in fraud against five including former head

फेसबुक देख कुरूक्षेत्र से आकर थाने में कराया मुकदमा कायम

Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report filed in fraud against five including former head
पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एसएचओ को मोबाइल पर धमकी देने वाले न्यामू के पूर्व प्रधान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। फेसबुक पर उसकी गिरफ्तारी की खबर देख एक पीड़ित ने थाने आकर लग्जरी कार और 3.80 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दो महीने पूर्व आरोपियों ने घर में बंधक बनाकर वादी को आतंकित करते हुए फायरिंग की थी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए कार बरामद कर ली है।

दो दिन पूर्व गांव न्यामू का पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी पुलिस मुठभेड़ और थाना प्रभारी को फोन पर धमकी देने के मामले में जेल चला गया था। इस प्रकरण की फेसबुक पर गिरफ्तारी की खबरें चली। कुरुक्षेत्र निवासी मनीष शर्मा चरथावल थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूर्व प्रधान के करतूत के बारे में जानकारी दी। बकौल पीड़ित पूर्व प्रधान ने सब्जी मंडी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 3.80 लाख और उसकी कार ले ली थी। सब्जी मंडी का लाइसेंस नहीं मिला। दो महीने पूर्व वह आरोपियों के पास न्यामू आया और कार और रुपये मांगे। इसी बात पर वादी के साथ आरोपी और उसके पुत्र समेत पांच लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की और फायर करते आतंक फैलाया था। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसके घर से किसान संगठन की प्लेट लगी कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed