फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed for incitement to change religion

धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report filed for incitement to change religion
धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आया है। एक महिला ने आरोपी दोनों महिलाओं पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित विहार कूकड़ा निवासी महिला बोबी ने मंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटे हैं। पति मजदूरी करते हैं। 25 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान कल्पना, सीमा घर आई। दोनों धर्म परिवर्तन के बारे में बताने लगी। पीड़िता ने इस बारे में अपने बेटों और पति को बताया तो उन्होंने विरोध जताया। पीड़िता ने मंडी पुलिस को मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने विवेचक को बुलाकर ली थी जानकारी
यदि सूत्रों की माने, तो जब मंडी पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग की आशंका में चालान किया था, तब उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने महिलाओं का चालान करने वाले विवेचक दरोगा को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली थी और महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed