फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against those who pelted stones at the police

पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against those who pelted stones at the police
पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उमरपुर गांव में पुलिस पर पथराव करने के मामले में 12 ग्रामीणों को नामजद करते हुए और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में श्यामसिंह सैनी और अनुज सैनी ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बैनामे द्वारा ली गई जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। पुलिस बैनामे के कागजात को देखते हुए मंगलवार को उमरपुर गांव में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची। अवैध कब्जा हटवाने को लेकर पुलिस और कब्जादारों के बीच टकराव हुआ था। कब्जाधारक यूसुफ, उसके परिवार व उसके समर्थकों ने इस जमीन को अपनी बताते हुए पुलिस का विरोध किया था। पुलिस का आरोप है कि अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस पर यूसुफ व उसके परिवार वाले तथा उसके समर्थकों ने कब्जा हटवाने का विरोध करते हुए पथराव किया। सरकारी कार्य में बांधा डाली थी। गांव की शांति व्यवस्था को भंग किया था। सीओ विनय गौतम ने बताया कि उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कोतवाली में यूसुफ आदि सहित 12 नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed