फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against the candidate for the post of head in village Bagowali

प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the candidate for the post of head in village Bagowali
प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बावजूद गांव बागोवाली में बिना अनुमति चुनाव सभा करने पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के खिलाफ नकेल कस गई है। सोशल मीडिया पर चुनावी सभा व भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिला।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव में सैय्यद रोशन अली प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार रात नौ बजे से जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधान प्रत्याशी ने बिना अनुमति देर रात एक चुनावी सभा में अति उत्साह में भड़काऊ भाषण दिया। आरोपी ने सीधे तौर पर गांव में दबिश देने के चलते इंस्पेक्टर नई मंडी को प्रधान चुने जाने पर उन्हें देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

ग्रामीण यूनुस ने इसकी जानकारी रविवार को पुलिस को दी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी उसके घर जा पहुंचा और साथियों के साथ मिलकर यूनुस के घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि यूनुस को जान से मारने की धमकी भी दी गई। रविवार शाम प्रधान पद के प्रत्याशी की चुनावी सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रत्याशी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक यूनुस की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है। वहीं, दो मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज किए गए हैं, जिनमें कोविड नियमावली व चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed