फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against school chairman

स्कूल चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Report filed against school chairman
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लाल दयाल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता पर एक अभिभावक ने फोन पर धमकी देने और रुपये मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी अविरुद्ध कुमार ने एसएसपी के नाम दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका साला मुकेश कुमार दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी दो पुत्रियां लाल दयाल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती हैं। दोनों छात्राओं की बकाया फीस आठ जुलाई को जमा कराकर स्कूल से टीसी प्राप्त कर ली थी। नोडयूज भी प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त कर लिया गया था। सोमवार सुबह स्कूल के चेयरमैन राजवीर वर्मा ने मुकेश को फोन कर बकाया बताते हुए 40700 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे मामले में फंसाने, मकान तोड़ने, जान से मारने व बच्चियों को जान माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह के मुताबिक एसएसपी के आदेश पर खतौली कोतवाली पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन तथा कांग्रेस नेता राजवीर वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर लाल दयाल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता राजवीर वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर नामजद आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed