{"_id":"5e3715e58ebc3e4b092bb090","slug":"report-filed-against-four-sugarcane-crusher-operators-devband-news-mrt4669209159","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम का गन्ना कोल्हू पर छापा, चार जगह पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम का गन्ना कोल्हू पर छापा, चार जगह पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार कड़ा रुख इख्तियार कर रहा है। रविवार को निगम की टीमों ने क्षेत्र के मिरगपुर और राज्जुपुर गांव में छापा मार कर चार गन्ना कोल्हू पर बिजली चोरी पकड़ी है। अधिकारियों ने चारों गन्ना कोल्हू संचालकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को विद्युत निगम की एमडी ऑफिस से अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने मिरगपुर गांव में काला सिंह और मुस्तफा के गन्ना कोल्हू पर छापा मारा। यहां टीम को सीधी बिजली चोरी पाई गई। जिससे गन्ना कोल्हू चलाया जा रहा था। वहीं, निगम के उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने टीम के साथ राज्जुपुर गांव में छापा मारा। यहां भी कोल्हुओं पर चोरी की बिजली चलती मिली। त्यागी के मुताबिक राज्जुपुर गांव निवासी मुस्तकीम और शमीम के कोल्हू पर बिजली की चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि मिरगपुर और राज्जुपुर गांव में पिछले काफी दिनों से उक्त कोल्हुओं पर बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। रविवार को एमडी कार्यालय से आई टीम के साथ दोनों स्थानों पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि चारों लोगों के विरुद्ध कोतवाली में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। अमित कुमार त्यागी ने बताया कि जेई को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली चोरी पाई जाती है तो उनकी जवाबदेही तय होगी।
किसान छह किश्तों में जमा करें ट्यूबवेल का बिल : जैन
देवबंद। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता डीके जैन ने बताया कि किसान आसान किश्त योजना के तहत 31 दिसंबर तक के बिलों पर लगा सरचार्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ट्यूबवेल के बिलों में छह किश्तों में मूल धनराशि ही जमा करानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।