{"_id":"6468d152c7582c3eee0d1104","slug":"removed-the-coin-stuck-in-the-girls-neck-in-the-district-hospital-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-539-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में बच्ची के गले में फंसे सिक्के को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में बच्ची के गले में फंसे सिक्के को निकाला
विज्ञापन
20 दिन से कुछ खा-पी नहीं रही थी मेरठ निवासी 13 साल की डिंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गले में सिक्का फंसने से 20 दिन से कराह रही 13 साल की डिंपल को जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ राकेश कुमार नई जिंदगी दी है।
करीब 20 दिन पहले मेरठ के बहसुमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी बच्ची डिंपल पुत्री आदेश के मुंह में एक रुपये का सिक्का चला गया और वह गले में जाकर फंस गया। परिजन बच्ची को मुजफ्फरनगर से लेकर मेरठ तक डॉक्टरों को दिखा चुके थे, लेकिन बच्ची को आराम नहीं मिला। खाने-पीने से परेशान बच्ची की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राकेश ने परिजनों को समझाकर ऑपरेशन के लिए राजी किया। 17 मई को ऑपरेशन हुआ और 18 मई को बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, अब वह बच्ची पूरी तरह से ठीक है।