फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remove illegal occupation of 28 villagers of Luhsana village

तहसीलदार ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराए

Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Remove illegal occupation of 28 villagers of Luhsana village
बुढ़ाना के लुहसाना गांव में अवैध निर्माण गिराते तहसीलदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लुहसाना गांव के 28 ग्रामीणों के अवैध कब्जे हटवाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लुहसाना गांव में दो तालाबों की जमीन पर 28 ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे कर किए गए निर्माण को तहसीलदार ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त करवा दिया।
लुहसाना में एक तालाब गांव की आबादी के बीच तथा दूसरा आबादी के किनारे पर है। एक तालाब खसरा नंबर 370 जिसका रकबा 1.4170 हेक्टेयर है। दूसरा तालाब खतरा नंम्बर 318 पर स्थित है, जिसका रकबा 1.1440 हेक्टेयर है। दोनों तालाबों की जमीन पर 80 ग्रामीणों ने कब्जा किया है। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों की शिकायत पर 2018 में तत्कालीन तहसीलदार रतन वर्मा ने तालाब की जमीन से बेदखली के आदेश दिए थे। कब्जा करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए। जिसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए और उन पर निर्माण कार्य भी कर लिया। गांव के हितेश राठी द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल/ एनजीटी में अवैध कब्जों की शिकायत की गई। एनजीटी द्वारा भी अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए गए। शुक्रवार को तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम व जेसीबी मशीन को लेकर गांव लुहसाना पहुंचे और जमीन की पैमाइश करवाने के बाद अवैध निर्माण गिरवाना आरंभ किया। गांव वालों ने चहारदीवारी व मकान आदि गिराने का विरोध किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र दिया
बुढ़ाना। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण हितेश राठी ने शपथ पत्र देकर बताया कि उनके द्वारा एनजीटी में कोई शिकायत नहीं की गई। उनके नाम से किसी ग्रामीण ने शिकायत की है। बदनाम करने के लिए उसके नाम से शिकायत की गई है। तहसीलदार का कहना है कि गांव के तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा है। शिकायत जिसने भी की है, वह सही है। शिकायत करने से पहले ही पूर्व तहसीलदार द्वारा बेदखली के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed