{"_id":"58dff0dc4f1c1b0f4063e7ec","slug":"remove-illegal-occupation-from-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के तालाब से अवैध कब्जे हटवाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के तालाब से अवैध कब्जे हटवाए
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के तालाब से अवैध कब्जे हटवाए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर कस्बे की प्रसिद्ध सिद्धपीठ कच्चा पक्का शिव मंदिर के तालाब पर किए गए वर्षों पुराने अवैध कब्जों को डीएम के आदेश पर एसडीएम और सीओ जानसठ ने हटवाया। एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तालाब की सीमा में बने 26 मकानों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
प्राचीन कच्चा पक्का शिव मंदिर के पास करीब साढ़े 26 बीघा क्षेत्र में कस्बे का सबसे बड़ा तालाब है। स्थानीय निकाय व प्रशासन की लापरवाही के चलते आसपास के लोगों ने इस तालाब पर अवैध निर्माण और रास्ता बनाकर कब्जा कर लिया। प्रदेश सरकार के बदलने के बाद कुछ लोगों ने डीएम को शिकायत की थी। शनिवार को एसडीएम और सीओ एसकेएस प्रताप पुलिस बल व नगर पंचायतकर्मियों के साथ दो जेसीबी मशीन और आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर तालाब के अतिक्रमण को हटवाने के लिए पहुंचे। तालाब के किनारे एक व्यक्ति द्वारा रखी ईंटों को नगर पंचायत कर्मियों ने उठाना शुरू किया तो कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया। महिला पुलिस के समझाने-बुझाने पर महिलाएं भी शांत हो गईं।
एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम के लेखपाल प्रवीण कुमार, ललित कुमार, शमशाद अहमद, अनिरुद्ध कुमार, संजय गुप्ता, विनोद कुमार, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम, संजीव शील व नरेश कुमार आदि ने जरीब डालकर तालाब की राजस्व नक्शे के अनुसार पैमाइश की तो पाया कि करीब साढ़े आठ बीघा भूमि पर अवैध निर्माण है। अभियान में करीब दो बीघा भूमि कब्जा मुक्त करा ली गई थी। तालाब की संपूर्ण भूमि मुक्त होने तक अभियान जारी रहेगा।