{"_id":"5e347cba8ebc3ebfe72dcf9a","slug":"remove-encroachment-campaign-in-khatauli-khatauli-news-mrt466611523","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सचिव ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
विज्ञापन
मंडी सचिव ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
खतौली। नवीन मंडी समिति के सचिव ने अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान को लेकर फल और सब्जी आढ़तियों में मंडी समिति के खिलाफ आक्रोश फैल गया। आढ़तियों ने एसडीएम से वार्ता कर मंडी में उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने की मांग तथा समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, एसडीएम ने भी आढ़तियों को अवैध अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को नवीन मंडी समिति की सचिव सुमन भारती ने अपनी टीम के साथ आढ़तियों द्वारा मंडी की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इससे आढ़तियों में रोष व्याप्त हो गया। आढ़तियों ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से मिलकर अतिक्रमण अभियान को रुकवाने तथा अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया और बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने चेतावनी देते कहा कि नवीन मंडी में अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आढ़तियों को अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। एसडीएम से वार्ता करने वालों में चंचल भूटानी, राजनारंग, शमशाद, यामीन, रियाजुददीन, सोनू, सुशील जाट, राधे मेहता, आशीष, रोहित, इरशाद आदि आढ़ती मौजूद रहे।