फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Removal of illegal occupation on railway land

रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया

Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Removal of illegal occupation on railway land
खतौली में रेलवे लाईन के पास रेलवे की भूमि की पैमाईश करते हुए अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। रेलवे विभाग की भूमि के किए गए अवैध कब्जे को लेकर रेलवे विभाग सहित स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पैमाइश करने के बाद अवैध कब्जा की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

तहसील से गंगनहर पटरी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे लाईन के बराबर में रेलवे विभाग की भूमि है। इस भूमि पर पिछले कुछ महीनों से अवैध कब्जे के मामले सामने आ रहे थे। इस अवैध कब्जे को लेकर ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा कर उस भूमि पर फसल उगाई जा रही है। शुक्रवार को नायाब तहसीलदार अर्जुन सिंह, लेखपाल अजेंद्र राठी सहित रेलवे विभाग के कर्मचारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे विभाग की भूमि की पैमाईश की। पैमाईश के दौरान रेलवे की कुछ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद उस पर फसल बोई हुई मिली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर से रेलवे विभाग की भूमि पर बोई गई फसल को हटवाने का काम किया गया।

खतौली में रेलवे की भूमि पर खड़ी फसल पर टैऊक्टर से हटवाते हुए।

खतौली में रेलवे की भूमि पर खड़ी फसल पर टैऊक्टर से हटवाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed