{"_id":"61bb84f9834eeb0174188c57","slug":"remembering-the-martyrs-of-1971-war-muzaffarnagar-news-mrt569381532","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 युद्ध के बलिदानियो को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 युद्ध के बलिदानियो को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में 1971 युद्ध के बलिदानी सैनिकों को याद किया गया। विजय दिवस को राष्ट्र प्रेम के रंग में रंगकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाषण प्रतियोगिता में भाषण में ईशा अरोरा ने प्रथम, यशी शर्मा ने द्वितीय, प्रतीक सारस्वत और धुव्र सिंघल ने तृतीय व अनन्या और स्मृति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापिका रिया तायल ने स्वरचित पंक्तियों तू माटी मेरे वतन की व शिवानी कौशिक ने देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाकर की। मुख्य अतिथि कर्नल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि उनके परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है, जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही है। उनके दादा ने द्वितीय विश्व युद्ध, पिता कर्नल धर्मवीर सिंह ने 1971 का युद्ध लड़ा, जिसमें उनके पिता को महावीर चक्र से सम्मानित भी किया गया था। उन्होंने 1971 के युद्ध से जुड़ी जानकारी सभी विद्यार्थियों से साझा की। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब में उन्होंने सर्विस चयन बोर्ड में जाने और आर्मी ऑफिसर बनने के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ कीर्तिवर्धन, राजकमल वर्मा, अधिशासी निदेशक एसएन चौहान ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत विचार रखे। प्राचार्य डॉ एके गौतम, संयोजिका डॉ प्रगति शर्मा ने विचार रखें।