फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remembered the sacrifice of Guru Teg Bahadur

Muzaffarnagar News: शहीद गुरू तेगबहादुर के बलिदान को याद किया

Mon, 28 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Remembered the sacrifice of Guru Teg Bahadur
सनातन धर्म कॉलेज एवं छोटूराम कॉलेज में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गुरु तेगबहादुर के शहीद दिवस पर उनके बलिदान को याद किया गया। सनातन धर्म कॉलेज में गणित विभाग में आयोजन हुआ। छोटूराम कॉलेज में छात्र-छात्राओं को गुरू तेगबहादुर के जीवन के बारे में बताया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में सनातन धर्म महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में गणित विभाग ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अखिलेश दत्त तथा प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, ज्ञानी हरजीत सिंह ने किया। गुरु तेग बहादुर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ रिंपल पुंडीर ने की। मदनपाल चौहान, ध्रुव कुमार गुप्ता एवं आयुषी त्यागी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नितिका एवं मुकुल गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ ममता श्याम, डॉ अजयपाल, डॉ दिव्या बख्शी, डॉ अरविंद पंवार, डॉ संगीता सिंघल, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ सतीश त्यागी, डॉ मानवेंद्र सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ पायल, डॉ प्रीतम, डॉ नितिका एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह और डॉ जॉनी कुमार ने गुरु तेगबहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरु तेगबहादुर ने धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा की। छात्र दिवेश कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में इकाई प्रथम एवं इकाई तृतीय के सभी वॉलंटियर्स का योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed