{"_id":"6428133e3bd496b007040896","slug":"religious-rituals-started-on-the-birth-anniversary-of-mahavira-swami-muzaffarnagar-news-c-14-1-176258-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कराया गया। विधानाचार्य संजय जैन शास्त्री रहे। विधान आमंत्रण का सौभाग्य राजीव जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। विधान मंडप उद्घाटन सुनील और अतुल सराफ ने किया। जिनवाणी विराजमान महलका परिवार ने कराई। मुख्य मंगल कलश स्थापना का पुण्यार्जन अक्षत नमो ने किया।
दोपहर में जिनदर्शन भक्ति मंडल की महिलाओं ने त्रिशला माता और उनके पुत्र का भव्य स्वागत किया। इंद्राणियों और उनके परिजनों ने मंगल गीतों और उपहारों के साथ गोद भराई की। वर्धमान परिचय प्रतियोगिता कराई गई। त्रिशला मां बनने का परम सौभाग्य नमो जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजन वर्षा जैन और काजल ने किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘शेर बना महावीर’ का मंचन हुआ ।
कार्यक्रम संयोजक कलपेंद्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना से अहिंसा एवं विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर वंदना, नीलम, सुधीर मुखिया, मनोज महलका, अनुपम आढती, विपिन, विनीत, डॉ ज्योति, संगीता, मंजू, रेखा, सिम्मी, रचना, रिया, साधना, प्रियंका, संगीता, मनोज, निशांत, बीना, भावना, प्रगति आदि मौजूद रहे।