फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Religious Conversion Case :: Four days have passed, but no trace of the accused.

धर्मांतरण प्रकरण :: चार दिन बीते मगर आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Religious Conversion Case :: Four days have passed, but no trace of the accused.
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में धर्मांतरण के मामले में वांछित पास्टर जड़ौदा निवासी मोनिश व सुजडू निवासी राशिद का चार दिन में भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर ताले लगे हैं। सभी सदस्य भागे हुए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने यह भी जांच शुरू की है कि क्षेत्र में कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया।
विज्ञापन


मंसूरपुर पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोपी जड़ौदा निवासी पास्टर मोनिश व गोदाम मालिक सुजडू निवासी राशिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के घरों पर ताले लगे मिले। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों पर भी जाकर जानकारी जुटाई लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला हैं। जबकि मामले को चार दिन बीत गए हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया हैं। क्योंकि यह कार्य जड़ौदा में पिछले कई दिनों से चल रहा था तो अब यह पता किया जा रहा है कि हाल ही में क्षेत्र के कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। पास्टर मोनिश इस कार्य में कब से लगा हुआ है और वह जड़ौदा के अलावा यह कार्य किसी अन्य स्थान पर तो नहीं करता। एलआईयू की टीम भी यह जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण कराए जाने के तार पंजाब व सहारनपुर भी जुड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस बारे में भी जानकारी करना शुरू किया है।
---



जड़ौदा में ऐसे खुला मामला
जड़ौदा के जंगल में स्थित सुजडू निवासी राशिद के गोदाम में चार जुलाई को गरीब परिवारों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था। मौके पर 100 से अधिक लोग मौजूद मिले, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। मौके से पांच महिलाओं सहित बारह लोगों को पकड़ा गया था।
---


14 लोगों के खिलाफ लिखी गई थी धर्मांतरण की रिपोर्ट
- सुजडू गांव के राशिद, मोनिश, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, सठेड़ी निवासी कनक, शीश पाल, गांव जड़ौदा निवासी प्रवीण, जोहरा निवासी संजीव, संगीता, पूजा, मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से गोदाम मालिक राशिद और पास्टर मोनिश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि पांच महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

-----

वर्जन
इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रूपाली रॉय, पुलिस उपाधीक्षक खतौली

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बसौली ग्राम पंचायत के यादव बस्ती में सूखी टोंटी दिखाता बालक। संवाद

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बसौली ग्राम पंचायत के यादव बस्ती में सूखी टोंटी दिखाता बालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed