{"_id":"5ef0f4758ebc3e42bb6845f4","slug":"relief-from-the-report-of-committee-employee-negative-muzaffarnagar-news-mrt4876993180","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति कर्मचारी की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति कर्मचारी की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत
विज्ञापन

रोहाना। रोहाना गन्ना विकास समिति के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने से कर्मचारियों और किसानों ने राहत की सास ली। पूरे कार्यालय और चीनी मिल परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया।
रोहाना गन्ना समिति के कर्मचारी का मामा कोरोना संक्रमित पाए जाने से समिति कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया था। बताया गया था कि कर्मचारी अपने मामा का इलाज करा रहा था। मामा की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से समिति में हड़कंप मचा था। इसी कारण तीन दिन पूर्व देवबंद सीएचसी से कर्मचारी का कोविड 19 का सैंपल लेकर संक्रमण की जांच को भेजा था। समिति सचिव शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि देवबंद में कर्मचारी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। किसानों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तमाम ऑफिस को सैनिटाइज करा दिया गगा है। मंगलवार से दफ्तर में कर्मचारियों ने पूर्व की भांति कार्य शुरू कर दिया।