{"_id":"577963394f1c1b72027f9c37","slug":"relief-from-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ-साथ आफत भी साथ लेकर आई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ-साथ आफत भी साथ लेकर आई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश का आनंद लेतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झमाझम बारिश गर्मी से राहत देने के साथ ही भारी जलभराव और गंदगी की आफत भी लेकर आई है। शहर की कई बस्तियों में पानी भर गया। सूजडू गांव में एक मकान की छत गिरने से कई लोग घायल हो गए। बाहरी बस्तियों में भी पानी भर गया है।
रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से जनजीवन को गर्मी से निजात मिली। मानसून की देरी की वजह से भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया था। लगातार कई घंटे बादलों के बरसने से मौसम खुशगवार हो गया। किसानों ने भी राहत महसूस की। शहर की बाहरी बस्तिया जलमग्न हो गई।
जनकपुरी, एकता विहार, रामपुरी, बचन सिंह कालोनी, शाहबुद्दीनपुर रोड, किदवईनगर, महमूदनगर, मदीना कालोनी आदि में पानी भरने दिक्कतों का सामना करना पडा। पालिका प्रशासन ने कई बस्तियों से जल निकासी के लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इस बीच, सूजडू गांव कें मकान की छत गिरने से दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। मौहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी साबरा पत्नी जहीर के मकान की छत तेज बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे से दबा सामान निकालने में सहयोग दिया।
ग्राम प्रधान पति फुरकान ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, शहर के शिव चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों पर सुबह के समय पानी भर गया। वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। तेज बारिश से मुख्य सड़कों पर भरे पानी से वाहनों के साथ राहगीरों का निकलना मुश्किल रहा।