फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Relationship broke out on demand for car and tractor in dowry

यूपी: दहेज में मांगी गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली, शादी से दो दिन पहले टूटा रिश्ता, फिर पंचायत में लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार

Sat, 20 Mar 2021 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Relationship broke out on demand for car and tractor in dowry
शादी - फोटो : iStock

मुजफ्फरनगर में वर पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली और पांच लाख रुपये की मांग करने पर लड़की पक्ष ने शादी के दो दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष ने बिरादरी की पंचायत भी बुला ली। समाज के लोगों ने पंचायत में लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


यह मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा का है। पीड़ित पिता ने 18 मार्च 2019 को अपनी बेटी की रिश्ता शामली के बुंटा गांव निवासी युवक से किया था। परिजनों के अनुसार तब लड़के को 51 हजार रुपये नगद और अन्य सामान दिया था। रिश्ता होने के छह माह बाद ही लड़के के पिता ने तीन लाख रुपये की मांग की थी, जो दे दिए थे। इसके बाद भी शादी की तारीख नहीं रख रहे थे। चार जनवरी 2021 को लड़के के पिता ने शादी की तारीख तय करने से पहले ट्रैक्टर ट्रॉली और पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद शादी की तारीख पक्की की गई। आरोप है कि अब लड़के पक्ष ने शादी से पहले पांच लाख रुपये, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ही गाड़ी की भी मांग की। लड़की पक्ष ने यह सब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: आखिर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, कबाड़ी के साथ करते थे मौजमस्ती, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को लड़की पक्ष ने अपने घर बिरादरी की पंचायत बुलाई। जिसमें लड़की पक्ष ने वहां पर रिश्ता करने से मना कर दिया। लोगों ने लड़के पक्ष द्वारा दहेज मांगने की निंदा करते हुए लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। हालांकि पंचायत में लड़के पक्ष का कोई नहीं था। लड़की के मामा आसिफ ने बताया कि निकाह की तारीख 21 मार्च रखी थी। लड़की के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मंसूरपुर थाने पर तहरीर दे दी थी। उधर, मंसूरपुर इंस्पेक्टर ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed