{"_id":"56ec51f44f1c1b7e628b4687","slug":"registry-office-encompass-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस््ट्री ऑफिस में वकीलों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस््ट्री ऑफिस में वकीलों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मंडी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार सहित अन्य कर्मचारियों को घंटों धरनास्थल पर बंधक बनाए रखा । इस दौरान रजिस्ट्री कराने को लेकर दस्तावेज लेखकों और वकीलों के बीच नोकझोंक हुई। दस्तावेज लेखक अपने साथ लाए वीडियोग्राफर को वकीलों ने धमका कर भगा दिया। जिसको लेकर अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों के बीच तीखी नोकझाेंक हुई।
अधिवक्ताओं ने नवीन तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मंडी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तालाबंदी कर दी। इसके बाद अधिवक्ता कार्यालय के सामने ही धरना देकर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार सुनील सक्सेना व अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरना पर बैठा लिया।
दोपहर बाद तहसील से दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अमित मित्तल के साथ दस्तावेज लेखक अपने साथ एक वीडियोग्राफर को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंचे। धरने की वीडियो बनाने को लेकर वकील भड़क उठे। वकीलों ने वीडियोग्राफर को धमका कर मंडी से भगा दिया। इस दौरान रजिस्ट्री कराने को लेकर वकीलों और दस्तावेज लेखकों के बीच नोकझोंक हो गई। दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री कराने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक नवीन तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं पहुंचेगा, तब तक किसी भी सूरत में रजिस्ट्री नहीं होने दी जाएगी। जिसको लेकर वकीलों और दस्तावेज लेखकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। धरना देने वालों में अध्यक्ष चतरपाल सिंह, महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, राजबीर सिंह, दिमाग सिंह, मोनू त्यागी, शकुंतला देवी, मनोज गर्ग, रतन सिंह, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, सचिन, फतेहयाब खान आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
हड़ताल 5 अप्रैल तक स्थगित
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतरपाल सिंह व महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि एडीएम प्रियंका निरंजन व एआईजी स्टांप एसडी सिंह के आश्वासन पर कलमबंद हड़ताल 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अगर 5 अप्रैल तक रजिस्ट्री कार्यालय को नवीन तहसील में स्थानांतरित नहीं किया गया तो, अधिवक्ता 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तालाबंदी करेंगे।