फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Register till 24th for admission in many courses including BPEd

Muzaffarnagar News: बीपीएड सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 24 तक करें पंजीकरण

Sat, 21 Sep 2024 05:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Register till 24th for admission in many courses including BPEd
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण फिर से खोले गए हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in के माध्यम से 24 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस और बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन लगातार सूचना मिल रही है कि अनेक अभ्यर्थी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं। अभ्यर्थियों की इस समस्या को देखते हुए कुलपति प्रो. एचएस सिंह के आदेश पर ऑनलाइन पंजीकरण 24 सितंबर की शाम पांच बजे तक पुन: खोले गए हैं। उपरोक्त पाठ्यक्रमों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 सितंबर से राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट में चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि अब 25 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

जो अभ्यर्थी नए पंजीकरण करा रहे हैं वे 25 सितंबर तक सुबह दस बजे उपस्थित हो जाएं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कागजात लेकर पहुंचना होगा। 25 सितंबर के बाद किसी भी अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। साथ ही इससे वंचित अभ्यर्थी प्रवेश लेने का हकदार नहीं होगा। शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल परीक्षण के लिए कार्यक्रम एवं नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed