फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Regardless moving people, not willing to understand

शहर में हर तरफ हैं कोरोना पॉजिटिव

Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Regardless moving people, not willing to understand
अनलॉक -2 के दौरान भगत सिहं रोड पर सोशल डिस्टेन्स से बेपरवाहलोग । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेपरवाह घूम रहे लोग, समझने को नहीं तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कई दिनों से शहर में तेजी से नए मामले सामने आए हैं। नगर के अधिकांश मोहल्लों में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है और घर से बाहर निकलते हुए लोग कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों का पालन करते भी नजर नहीं आते।
जनपद में कोरोना के अब तक कुल को 298 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि ठीक होने की दर भी काफी अच्छी है। अब तक 239 ठीक हो चुके हैं, जबकि 57 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट अच्छा होने के बावजूद जनपद में 15 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। बीते कई दिनों से जो मामने सामने आ रहे हैं उनमें शहर के ज्यादा हैं। नगर में हर तरफ कोरोना के केस मिल चुके हैं। साथ ही मरने वाले भी ज्यादातर शहर के ही हैं। इसके बावजूद बाजार का हाल देखकर लोगों में कोरोना का खौफ जरा भी नजर नहीं आता। सब्जी मंडी, दाल मंडी, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, एसडी मार्केट, मोल्हाहेड़ी मार्केट समेत शहर के अधिकांश बाजारों में सुबह-शाम जबर्दस्त भीड़ रहती है। दोपहर में गर्मी के कारण जरूर लोग घरों से कम निकलते हैं। खरीदारी करते समय भी लोग कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखते। मास्क लगाने में भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। कुछ तो केवल पुलिस से बचने के लिए चेहरा ढक लेते हैं और कुछ देर बाद फिर बिना मास्क के ही घूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में मिल चुके केस
खालापार पुलिस चौकी के पास, किदवईनगर, कृष्णापुरी, पंचमुखी, दाल मंडी, मोती महल, गढ़ी गौरवान, लद्दावाला, आर्यपुरी, साकेत, रामपुरी, जिला अस्पताल, रैदासपुरी, आनंदपुरी, गाजावाली पुलिया, गांधी कॉलोनी, रेलवे रोड, टीचर्स कॉलोनी, सरकुलर रोड, अग्रसेन विहार, सरवट, सुभाषनगर, अलमासपुर, केशवपुरी, एसबीआई कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, मिमलाना रोड, पीएनबी सरकुलर रोड समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना के केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचमुखी और बागोवाली नए हाट स्पॉट
मुजफ्फरनगर। पांच से छह तक केस आने पर शहर का मोहल्ला पंचमुखी और नई मंडी का गांव बागोवाली नए हॉट स्पॉट बने है। प्रशासन ने गलियों की सील बंदी करके पुलिस तैनात कर दी है। नए केस मिलने सुभाषनगर, सरवट, गांधी कालोनी की गलियों को भी बल्लियां लगा कर आवाजाही बंद कर दी है।

पांच जुलाई से पंद्रह जुलाई तक घर-घर होगा सर्वे
खतौली। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्षेत्र में पांच जुलाई से लेकर पंद्रह जुलाई तक सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है।
ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डाक्टर एके सिंह ने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का डाटा एकत्रित करेंगे, कोई व्यक्ति किसी भी बीमारी से पीड़ित है, तब उसका भी उल्लेख किया जाएगा। डाटा तैयार करने के बाद जिन व्यक्तियों पर संदेह होगा, उनका परीक्षण भी कराया जाएगा। ऐसे लोगों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया भी लागू की जाएगी। इसको लेकर सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों को ट्रेनिंग दे दी गई है। शासन के दिशा निर्देशों से टीमों को अवगत करा दिया गया है। पांच जुलाई से प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक सर्वे किया जाएगा।

शहर के हॉटस्पॉट पंचमुखी में सील की गई लगी।

शहर के हॉटस्पॉट पंचमुखी में सील की गई लगी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के पंचमुखी में हॉट स्पॉट गली में तैनात पुलिस कर्मी।

शहर के पंचमुखी में हॉट स्पॉट गली में तैनात पुलिस कर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed