फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Regarding development work of the district

जिले के विकास कार्यों पर मंत्रणा की

Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Regarding development work of the district
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विकास भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मनरेगा में पैसे की कमी नहीं है, अफसर विकास कार्यों की गति बढ़ाएं। अच्छे कार्यों को लेकर योजना बनाई जाएं। सफाई कर्मचारी गांवों में जाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें।
विज्ञापन


विकास भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद संजीव बालियान ने कहा कि तालाबों का जीर्णोद्धार-खुदाई, वृक्षारोपण, भूमि समतलीकरण आदि के कार्य कराए जाएं। मनरेगा में 201 तालाबों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन


किस योजना के लिए गांव में कितनी धनराशि आई है। इसके लिए फोटोग्राफी कराकर भेजें और वॉल राइटिंग भी कराएं। पंडित दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना के तहत डीपीएमयू कार्यालय द्वारा इच्छुक युवाओं का पंजीकरण कराया जा रहा है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि एक लाख से ऊपर के कार्यों के लिए ई-टेंडर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेवा केंद्रों पर मनमानी फीस वसूली जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को छापामारी करने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 17 हजार 159 लोगों को दूसरी किस्त दे दी गई है। 1052 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं।


हर माह की 5, 15 और 25 तारीख को पोषाहार का वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने बताया कि जनपद ओडीएफ किया जा चुका है। अब पेयजल के लिए सोलर टंकियों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर को संचालित करने के संबंध में भी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मांग करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए कहा है। राइट टू एजुकेशन के तहत 25 प्रतिशत गरीब अभिभावकों के दाखिले कराए जाने के बीएसए को निर्देश दिए गए। तहसील एवं ब्लाक स्तर पर सभी पेंशन के फार्म ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इस दौरान शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विजय कश्यप, विक्रम सैनी, विधायक, सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, पालिकाध्यक्षा अंजू अग्रवाल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed