फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reduce the price of electricity

मुख्यमंत्री से बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

Tue, 16 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reduce the price of electricity
पुलिस से उलझते शिव सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना ने घरेलू एवं व्यवसायिक विद्युत मूल्य कम कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिव सैनिक जुलूस के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे और सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।       
विज्ञापन


वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने बिजली की दरें काफी बढ़ा दी थी। योगी सरकार को घरेलू और व्यवसायिक दर कम करनी चाहिए। लंबे समय से पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग चली आ रही है। प्रदेश सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


शिवसैनिकों ने डीएम दफ्तर को काफी समय तक घेरे रखा। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी गई। इससे पूर्व शिवसेना कार्यालय से जुलूस कोर्ट रोड, शिवचौक, झांसी की रानी होते हुए डीएम ऑफिस पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, संदीप शर्मा, अनुज चौधरी, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, आनंद प्रकाश गोयल, संदीप शर्मा, प्रदीप जैन, वैभव यादव, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, अरविंद प्रजापति, योगेंद्र कश्यप, रविंद्र कुमार, ब्रजपाल कश्यप, देवराज प्रधान, जसवीर कोरी, कमलदीप, योगेंद्र सैनी, मुकेश कुमार, विनोद, प्रवीण, उज्जवल पंडित, सोनू सैनी, कुलदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed