{"_id":"67f02c6109c0f6a2f903c36a","slug":"recovery-started-decreasing-75-lakh-quintals-of-sugarcane-in-the-fields-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-142918-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घटने लगी रिकवरी, खेतों में 75 लाख क्विंटल गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घटने लगी रिकवरी, खेतों में 75 लाख क्विंटल गन्ना
विज्ञापन
फोटो कैप्शन।जिला गन्ना अधिकारी व प्रधान प्रबंधक से बात करते किसान।स्रोत स्वयं।
मुजफ्फरनगर। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गन्ने की रिकवरी पर असर पड़ने लगा है। सहकारी चीनी मिल मोरना के अलावा मंसूरपुर मिल की औसत रिकवरी 10 प्रतिशत से नीचे चल रही है। आठ चीनी मिलों को किसान अब तक 901.79 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई कर चुके हैं। खेतों में अभी भी करीब 75 लाख क्विंटल गन्ना खड़ा है। मोरना मिल का गन्ना खतौली और खाईखेड़ी मिल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी पर किसान नाराज है।
किसान जिले की आठ चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। टिकौला चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में पहुंच गया है। गन्ना खरीद में अभी तक खतौली चीनी मिल सबसे आगे है। मिल ने अभी तक 209.67 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है। जिले में रिकवरी का औसत 10.12 प्रतिशत है।
सहकारी मिल मोरना की रिकवरी 9.75, खाईखेड़ी मिल की रिकवरी 9.74 और मंसूरपुर मिल में गन्ने की रिकवरी 9.52 प्रतिशत है। बुढ़ाना की भैसाना चीनी मिल की रिकवरी 11.06 प्रतिशत है, जबकि मिल भुगतान में सबसे पीछे है।
विज्ञापन
भैंसाना चीनी मिल पर 273 करोड़ रुपये बकाया : बुढ़ाना क्षेत्र की भैंसाना चीनी मिल पर किसानों का सबसे ज्यादा बकाया है। मिल ने अब तक सिर्फ 31 प्रतिशत भुगतान किया है। जबकि 119 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई मिल की ओर से की जा चुकी है। मिल ने 13 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।