फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Record 44095 people got vaccinated in the district

जिले में रिकॉर्ड 44095 लोगों ने टीकाकरण कराया

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Record 44095 people got vaccinated in the district
जानसठ अस्पताल में टीके लगवाते कस्बे की महिलाएं व लोग - फोटो : KHATAULI
जिले में रिकॉर्ड 44095 लोगों ने टीकाकरण कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना का वृहत टीकाकरण अभियान चलाया गया। रिकॉर्ड 44095 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी गांधी कालोनी बरातघर में लगे कैंप में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। इसके पहले सहारनपुर से आई एडी स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी ने भी इसी केंद्र का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को जनपद में 44095 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर 41198 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 37071 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 4127 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2897 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद में अब तक का यह सर्वाधिक टीकाकरण रहा है। जिले के 139 केंद्र लगाए गए थे, जिनमें से सर्वाधिक टीकाकरण बरातघर गांधी कॉलोनी में किया गया, जहां पर 950 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ गांधी कालोनी बरातघर में लगाए गए टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। टीकाकरण से कोरोना का मात दी जा रही है। उन्होंने लोगों ने टीकाकरण कराने का आहवान किया। इस दौरान विजय वर्मा, डॉ. सुभाषचंद शर्मा, सुदर्शन सिंह बेदी, रमेश खुराना, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे। इससे पहले अपर निदेशक स्वास्थ्य सहारनपुर मंडल डॉ. अनिता जोशी ने भी इस कैंप में आकर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ डॉ. फौजदार को अधिक से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी ने पीकू का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। अपर निदेशक स्वास्थ्य सहारनपुर मंडल डॉ अनिता जोशी ने शुक्रवार को बच्चों के लिए जिला महिला चिकित्सालय में बनाए गए पीआईसीयू (पीकू) का निरीक्षण किया। यहां पर 40 बेड का आधुनिक पीआईसीयू बनाया गया है। तीसरी लहर से पहले बच्चों की सुरक्षा के लिए इसका निर्माण किया गया है। पीआईसीयू का निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed