फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Real brother accused of raping for one and a half year, complaint to SSP

Muzaffarnagar News: सगे भाई पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Tue, 19 Dec 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Real brother accused of raping for one and a half year, complaint to SSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने सगे भाई पर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एसएसपी से शिकायत कर कहा कि उसने मां-बाप को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने उसकी पिटाई की। वहीं पढ़ाई भी छूट गई है। एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के आदेश दिए हैं।


भाकियू तोमर गुट के युवा मंडल अध्यक्ष अतुल अहलावत और अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार को भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी एसएसपी कार्यालय पहुंची। किशोरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह कक्षा 11 की छात्रा है। डेढ़ साल से उसका सगा भाई बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर मारता है। उसने कई बार इसकी शिकायत माता-पिता व रिश्तेदारों से की। इसके बाद परिजनों ने उसकी पिटाई की और चुप रहने के लिए कहा। उसका कालेज जाना भी छूट गया। पिछले एक साल से वह परेशान है, उसे बंधक बनाकर रखा जाता था। अब वह किसी तरह बंधक मुक्त होने के बाद वह परिचित अतुल अहलावत के घर पहुंची थी। एसएसपी संजीव सुमन ने उसे जांच कराकर कार्रवाई के आश्वासन दिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच एसपी देहात को दी है। उधर, बताया गया कि किशोरी को जिला महिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर में भेजा गया है। अतुल अहलावत ने कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि एसपी देहात को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed