फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raw wine furnace caught, one arrested

कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raw wine furnace caught, one arrested
कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर/रामराज। गांव जमालपुर के जंगल से पुलिस ने कच्ची शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी रूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 लीटर कच्ची शराब, आठ सौ ग्राम यूरिया, पांच क्विंटल लाहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

रामराज पुलिस ने मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर गांव जमालपुर खादर के जंगल में दबिश देकर अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ किया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मौके पर चल रही भट्ठी पर एक ग्रामीण अवैध शराब बनाते हुए मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 11 लीटर कच्ची शराब, करीब पांच क्विंटल लाहन, आठ सौ ग्राम यूरिया के साथ ही शराब भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव जमालपुर खादर निवासी रूपेंद्र सिंह है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed