{"_id":"652cdb27dee888414404ddd4","slug":"rava-rajput-mahasabha-honored-the-talents-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-9568-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - रवा राजपूत महासभा ने सम्मानित की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - रवा राजपूत महासभा ने सम्मानित की प्रतिभाएं
Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना के रवा राजपूत चौगामा क्षेत्र के विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थी व प्रतिभ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। रवा राजपूत चौगामा क्षेत्र की ओर से आयोजित विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए हमें अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
तहसील क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के तत्वावधान में समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय सुखबीर सिंह गठीना ने राजपूत बिरादरी की एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के बिना समाज अधूरा है। जब तक समाज संगठित नहीं होगा, हम उन्नति नहीं कर सकते।
उन्होंने बिरादरी के लोगों को अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर मदन, रमेश, बालकराम, अशोक, बिजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, देवनिवास, देवेंद्र, सतीश, योगेश, संदीप उज्जलायन व फेरू सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।