{"_id":"5e7f7aef8ebc3e7690291bd0","slug":"ration-packets-were-also-distributed-to-35-families-khatauli-news-mrt4756535199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए
विज्ञापन
जानसठ में पैदल जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को भोजन का पैकेट बांटते विधायक के पुत्र प्रभात सैनी।
- फोटो : KHATAULI
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए
जानसठ। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि लोगों की मदद के लिए जानसठ और खतौली में प्रतिदिन 14 अप्रैल तक राशन व भोजन के पैकेट बांटे जाएंगे। विधायक के बेटे प्रभात सैनी ने कांशीराम आवास कालोनी में रहने वाले परिवारों को राशन बांटा। इसके बाद उन्होंने पानीपत-खटीमा राजमार्ग से कोसों दूर से पैदल चलकर अपने घरों को लौट रहे मजदूरों को भोजन के पैकेट बांटें। विधायक के पुत्र ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए।
35 परिवारों को राशन के पैकेट भी बांटे
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने मजदूरों एवं गरीब बस्ती में जाकर भोजन बंटवाया। दूसरे राज्यों से कस्बे में काम करने आए 35 मजदूर परिवारों को राशन के पैकेट बांटे गए। अधिशासी अधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र के साथ कस्बे में घूमकर गरीब मजदूर परिवारों में खाने का वितरण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कस्बे में पीलीभीत व बाहर के राज्यों से मजदूर परिवार मजदूरी करने आए हुए हैं। लॉकडाउन के कारण मजदूरी कार्य बंद हो गया है। बाहर से आए मजदूरों के सामने रोटी की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे परिवारों में जाकर उपजिलाधिकारी ने आटा, दाल-चावल व आलू के पैकेट का वितरण किया।