फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ration dealer shot in village Phulat

गांव फुलत में राशन डीलर को गोली मारी

Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer shot in village Phulat
रतनपुरी। गांव फुलत में राशन डीलर को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारी दी। डीलर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी विनोद कुमार पुत्र सालकराम राशन डीलर है। शुक्रवार शाम राशन डीलर विनोद रजबहे पटरी पर गांव रायपुर नंगली की ओर से घर लौट रहा था। गांव बड़सू की ओर से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसे गोली मार दी और रजबहे पटरी पर रायपुर नंगली की ओर फरार हो गए। गोली विनोद की जांघ में लगी है। घायल ने फोन द्वारा परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसको खतौली अस्पताल ले गए। जहां से उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती विनोद से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना के संबंध में विनोद की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed