फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ration dealer's death

सड़क हादसे में राशन डीलर की मौत     

Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer's death
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर में सड़क पर खराब खड़े गन्ने से लदे ट्राले में पीछे से कार घुस जाने से राशन डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुढ़ाना निवासी प्रवीण (35) पुत्र ओमपाल राशन डीलर था। सोमवार शाम करीब सात बजे अपनी स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर जा रहा था। कस्बे के पास गुड़ मंडी के बाहर गन्ने से भरा एक ट्राला खराब खड़ा था।
विज्ञापन


अंधेरे में प्रवीण को ट्राला दिखाई नहीं दिया और उसकी कार पीछे से ट्राले में जा घुसी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और प्रवीण का शव उसमें फंस गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से शव को निकाला। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed