फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ration crisis

Muzaffarnagar News: दंपती के विवाद में 1300 परिवारों पर राशन का संकट

Fri, 13 Jan 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ration crisis
सुजडू गांव निवासी दिव्यांग पति और राशन डीलर पत्नी में बीच चल रहा विवाद
विज्ञापन

पत्नी के मायके चले जाने पर इस महीने गांव में राशन तक नहीं बंट सका
दिव्यांग ने ग्रामीणों के साथ मामले की शिकायत डीएम कार्यालय पर की

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिव्यांग शौहर और राशन डीलर बीवी के बीच हुए विवाद में सुजडू गांव के करीब 1300 परिवारों पर सरकारी राशन का संकट पैदा हो गया है। नाराज बीवी के मायके चले जाने पर इस महीने गांव में राशन तक नहीं बंट पाया। दिव्यांग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले की शिकायत डीएम कार्यालय पर की है।
ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे सुजडू गांव के मोहल्ला कुंगरपट्टी निवासी दिव्यांग शादाब ने बताया कि उसने उचित दर विक्रेता की दुकान अपनी बीवी फरमाना के नाम स्वीकृत करा रखी है। आरोप है कि उसकी बीवी के मायके वाले उसे करीब सात महीने पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और अब वह दुकान को भी हड़पना चाहते है। सरकारी राशन के वितरण को भी अपने हाथ में लेना चाहते है। उसके ससुराल वाले लगातार झगड़ा करते रहते है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पिछले कई महीनों का कमीशन भी रुका हुआ है, वह भी उसकी बीवी के खाते में ही आएगा। डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मांग की कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और इस दुकान को दिव्यांग शादाब के नाम की जाएं अन्यथा इसे निलंबित किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर असगरी, जुबैदा, रहिशा, शाहजहां, बानो, शहनाज, अकिला, रिजवान, रेश्मा, आबिदा, सितारा, रजिया, शाबरा, फरमीन, नौसीना, लोकेश कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed