फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rates fixed for Kovid Hospital

कोविड हॉस्पिटल के लिद दरे निर्धारित की

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rates fixed for Kovid Hospital
कोविड हॉस्पिटल के लिए दरें निर्धारित की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से निजी कोविड चिकित्सालयों में उपचार की दर निर्धारित कर दी गयी है। कोविड के दौरान उपचार में निजी चिकित्सालय द्वारा मनमानी फीस वसूली को रोकने के लिए शासन स्तर से यह कदम उठाया गया है। शहर और चिकित्सालय की श्रेणी के मुताबिक उपचार की दर निर्धारित की गयी है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया-अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से निजी कोविड चिकित्सालयों के लिए रेट निर्धारण का शासनादेश जारी हुआ है। शासनादेश के मुताबिक जनपद को बी श्रेणी के शहरों में रखा गया है। जनपद में संचालित निजी कोविड चिकित्सालय बी श्रेणी के लिए निर्धारित रेट के हिसाब से ही उपचार का शुल्क वसूलेंगे और यदि कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित चिकित्सालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक ए श्रेणी के शहरों में नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल से मान्यता प्राप्त चिकित्सालय कोविड मरीजों को सपोर्टिव केयर, ऑक्सीजन और सहयोगी सुविधा के साथ आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराने के लिए एक दिन के अधिकतम दस हजार रुपये वसूल पाएंगे। इसके साथ ही शासन ने गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू बेड के लिए अधिकतम 15 हजार रुपये प्रतिदिन और वेंटिलेटर सुविधा के साथ आईसीयू बेड के लिए अधिकतम 18 हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए हैं। बी और सी श्रेणी के शहरों में स्थित सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय उक्त दरों का क्रमश: 80 और 60 प्रतिशत शुल्क वसूल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित कोविड चिकित्सालय के लिए यह शुल्क एक पैकेज है। इस पैकेज में कोविड केयर प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार प्रदान किए जाने के लिए बेड, भोजन, नर्सिंग केयर, मॉनिटरिंग और इमेजिंग सहित अन्य आवश्यक जांच, चिकित्सक की विजिट आदि सुविधाएं सम्मिलित हैं। इतना ही नहीं को-मोर्बिड रोगियों का उपचार तथा अल्प अवधि की हीमो डायलिसिस की सुविधा भी पैकेज में शामिल है। यह दर निर्धारण बच्चों के उपचार पर भी लागू है। रेमडेसिविर, टोसिलीजूमाव व विभाग द्वारा समय-समय पर घोषित की गई अन्य दवा इस पैकेज में सम्मिलित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed