फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ratanpuri: Quarantined home to female relatives

महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन किया

Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ratanpuri: Quarantined home to female relatives
महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन किया
विज्ञापन

रतनपुरी। प्रसव के लिए खतौली अस्पताल में लाई गई महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सोमवार की सुबह रतनपुरी निवासी रेणु पाल पत्नी धनपत को गांव की आशा बहन बीना देवी डिलीवरी के लिए खतौली अस्पताल लेकर गई थी, जहां महिला का ससुर चंद्रपाल, सास और पति धनपत भी उसके साथ अस्पताल गए । सरकारी अस्पताल में महिला रेणु की कोरोना जांच के लिए रेपिड टेस्ट किया गया, जिसमें महिला रेणु कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद महिला के साथ आए उसके सास, ससुर और पति का भी रैपिड टेस्ट किया गया। जांच में उन सभी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डॉक्टरों द्वारा तत्काल पॉजिटिव महिला रेणु को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। उधर, गांव में पहुंची एएनएम उषा देवी ने गांव की आशा बहनों की टीम के साथ मिलकर अन्य सभी परिजनों को होम क्वारंटीन किया। एएनएम उषा देवी ने बताया कि फिलहाल परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को विशेष जांच टीम के द्वारा महिला के अन्य परिजनों तथा महिला के संपर्क में आए हुए मोहल्ले के अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा महिला की गली को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed