फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rashid, the eighth pass, was distributing jobs in the post office

आठवीं पास राशिद लखनऊ से बांटता था नौकरियां

Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rashid, the eighth pass, was distributing jobs in the post office
पंकज ऐरन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की दखल लखनऊ के सरकारी कार्यालयों के साथ ही कुछ बड़े अधिकारियों के यहां भी है। लखनऊ का रहने वाला गिरोह का सरगना राशिद आठवीं पास है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपर्क बढ़ाकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने का खेल चल रहा था।
गिरोह के सरगना ने राशिद ने अधिकारियों और नेताओं से संपर्क बढ़ाए। इसके बाद ही वह ठगी के धंधे में उतर गया। फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले रोहित और हजरतगंज डाकखाने में संविदा की नौकरी की। वहां संविदा की नौकरी पर रखवाने के लिए ठेकेदारी करने वाले लक्की व अंकित को भी गिरोह में मिलाया। इसके बाद ठगी का धंधा शुरू किया गया।
विज्ञापन

हजरत गंज डाकखाने में संविदा पर लक्खी और अंकित नौकरी करते थे। वह एफसीआई और डाकखाने में संविदा पर नौकरी लगवाने की ठेकेदारी भी करते थे। इन्हीं दोनों ने फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवकों को हजरतगंज डाकखाने में नौकरी पर रखवाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया नियुक्ति पत्र
लक्की और अंकित ने डाकखाने में नौकरी की थी। उन्हें पता था कि नियुक्ति पत्र कैसा होता है। उन्होंने ऐसा ही पेपर लेकर अपने साथी की मदद से असली दिखने वाला फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर पीड़ित युवकों को दिए थे।

फ्लाइट में घूमते थे
ठगों ने पीड़ितों से लाखों रुपये ठगे थे। उनके पास पैसा भरपूर था। इसलिए वह फ्लाइट में आना जाना करते थे। वह अब से पहले कई युवकों के साथ ऐसा कर चुके हैं।
रोहित सबसे ज्यादा शिक्षित
बताया गया कि ठग गिरोह के सदस्यों में रोहित सबसे ज्यादा शिक्षित है। वह उच्च शिक्षा के साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी रखता है। सरगना राशिद आठवीं पास है। लक्की आठवीं और अंकित कक्षा-12 तक शिक्षा प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed