फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape victim's family returns to Sanatan Dharma

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने सनातन धर्म में की वापसी

Sun, 14 Dec 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's family returns to Sanatan Dharma
तितावी। हापुड़ जिले के पांच सदस्यीय परिवार ने दो पीढ़ी बाद सनातन धर्म में वापसी की। परिवार के मुखिया ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया था। किसी ने उसकी मदद नहीं की। हिंदू समाज के लोग मदद के लिए आगे आए। वह इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है। पत्नी के कहने पर ही बघरा के यशवीर आश्रम पहुंचकर सनातन धर्म में वापसी की है।
विज्ञापन

शनिवार को परिवार के सदस्य बघरा स्थित आश्रम में पहुंचे। स्वामी यशवीर महाराज से मुलाकात के बाद सनातन में आस्था जताई। इसके बाद यज्ञ के जरिये वापसी कराई गई। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया गया।
विज्ञापन

घर वापसी करने वाले परिवार का विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्दू ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। सनातन में वापसी करने वाले परिवार के मुखिया का कहना है कि वह अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर वापसी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी के साथ तमंचा दिखाकर कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था लेकिन उसकी बिरादरी के लोगों ने मदद नहीं की। इसी वजह से आहत होकर वह अब सनातन को अपनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed