फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape victim girl died, treatment was going on in Meerut

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार

Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape victim girl died, treatment was going on in Meerut
दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र की चार साल की बच्ची के साथ तीन दिन पहले तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की तीसरे दिन मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने शव का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र के गांव में चार साल की बच्ची को रविवार सुबह आठ बजे घर से एक परिचित युवक ले गया था। रविवार शाम के समय पुलिस चौकी मीरापुर दलपत क्षेत्र के गांव के जंगल में पुलिस को चार साल बच्ची बेहोश और लावारिस अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली थी। बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने बच्ची ले जाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची को पहचान वाले तांत्रिक को सौंपने की बात बताई थी। पीड़िता बच्ची की मां ने तांत्रिक सोनी कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तांत्रिक को बच्ची सौंपने वाले युवक राजीव उर्फ टूटा कश्यप को नामजद कराया था। आरोपी तांत्रिक सोनी फरार है, जबकि दूसरा आरोपी राजीव पुलिस हिरासत में है। उधर, बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसके मेरठ के एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया था। जहां पर मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा, उसकी तलाश की जा रही है। सीओ शकील अहमद ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे जंगल में फेंका गया था। नामजद आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इलाज के दौरान मेरठ के हॉस्पिटल में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव को पुलिस फोर्स की देखरेख में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed