{"_id":"57b0cb404f1c1b5d496eb425","slug":"rape-of-teenager-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर चारा लेने गई किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर चारा लेने गई किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल क्षेत्र के गांव में खेत पर चारा लेने गई नाबालिग लड़की के साथ रविवार को गांव के दो युवकों ने डरा धमकाकर गैंगरेप किया। थाने पहुंचे किशोरी के परिजनों पर कुछ ग्रामीणों ने समझौते का दबाव बनाया, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर सीओ सदर भी थाने पहुंचे। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंडन पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मोहल्ले के बच्चों के साथ खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि जंगल में दो युवकों ने लड़की को दबोच लिया और पास के खेत में खींचकर ले गए। दोनों ने किशोरी को डरा धमकाकर गैंगरेप किया। युवकों की हरकत पर किशोरी के साथ गए बच्चे डर गए और दौड़कर गांव में आ गए। बच्चों ने किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
उधर, घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में गांव से काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और पीड़ित परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान किसी ने सीओ सदर अरुण कुमार को मामले की जानकारी दे दी। थाने पहुंचे सीओ ने पीड़ितों से बात की और पुलिस को तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।