{"_id":"66847e11b10960c3c70eb6d4","slug":"rape-of-a-mentally-ill-girl-by-luring-her-with-rs-20-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125334-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तीन बच्चों के पिता ने 20 रुपये का लालच देकर मनोरोगी बालिका को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तीन बच्चों के पिता ने 20 रुपये का लालच देकर मनोरोगी बालिका को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
Wed, 03 Jul 2024 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक मासूम बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के पिता (48) ने 20 रुपये का लालच देकर मनोरोगी नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। बाद में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तीन बच्चों का पिता भी है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति का भाई पास में ही दूसरे गांव में रहता है। उसकी नौ वर्षीय बेटी दोपहर के समय अकेली ही अपनी चाची के घर जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले महताब ने बालिका को अकेले जाते देखा तो उसने उसे बीस रुपये का लालच दिया और उसे बहला फुसला कर एक मकान के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बालिका ने शोर मचाया तो वहां बर्फ बेच रहे साहिद व नदीम घटना स्थल की ओर दौड़े। उन्हें आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों युवक बालिका को उसके घर लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर परिजन बालिका को लेकर नई मंंडी कोेतवाली पुलिस पहुंचे। तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।