{"_id":"616091c58ebc3e056874d8d4","slug":"rape-by-blackmailing-a-girl-in-bhopa-muzaffarnagar-news-mrt559841347","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया गया। लगातार दुष्कर्म किए जाने का विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि गत 20 अगस्त को वह घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। उसी समय पड़ोसी शाहनवाज ने किसी तरीके से मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अपने पास बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद से वह लगातार डेढ़ माह तक उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने गत सोमवार को आरोपी द्वारा बुलाए जाने पर दुष्कर्म का विरोध किया, तो उसने युवती के अश्लील वीडियो गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दी।
यह वीडियो शुक्रवार को वायरल होते हुए युवती के परिजनों तक जा पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी शाहनवाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।