फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape accused sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sent to jail
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती का वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म करता था।

करीब तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पड़ोस के गांव आखलौर खेड़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर निवासी गुड्डू से प्रेम संबंध हो गए थे। आरोप है उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और गुपचुप तरीके से वीडियो बना ली। कई साल तक यह सिलसिला चला। युवती का आरोप है कि दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया। युवती ने अब शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और मामले में चुप्पी साधने की हिदायत दी। साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। दो नवंबर को पीड़िता ने आरोपी की धमकी के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed