{"_id":"659c4eb3578f9a4d7602c2eb","slug":"ranji-trophy-chandigarh-collapses-in-front-of-kinaunis-yuvraj-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-14774-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्राॅफी : किनौनी के युवराज के सामने ढेर हो गया चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्राॅफी : किनौनी के युवराज के सामने ढेर हो गया चंडीगढ़
Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवराज
- रणजी ट्रॉफी मैच में रेलवे की ओर से खेलते हुए युवराज ने लिए सात विकेट
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किनौनी गांव के दिलेर क्रिकेटर युवराज ने रेलवे की ओर से खेलते हुए चंडीगढ़ की टीम को अपनी घातक गेंदबाजी से ढेर कर दिया। एक पारी में पांच और दूसरी में दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बरेली रेलवे में कार्यरत युवराज हरफनमौला क्रिकेटर है। तेज गेंदबाजी के अलावा वह बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। चंडीगढ़ में पांच से आठ जनवरी तक खेले गए रणजी ट्राॅफी के मुकाबले में युवराज ने प्रतिभा दिखाई। पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, जिसके चलते चंडीगढ़ की टीम सिर्फ 96 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में दो विकेट लिए। ड्रॉ मैच में सात विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पिता ने कबड्डी में दिलाया था सोना
क्रिकेटर युवराज के पिता पद्मवीर सिंह अपने दौर के शानदार कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। 1989 के सैफ खेलों में पाकिस्तान को हराकर सोना जीतने वाली भारतीय टीम में पद्मवीर भी शामिल थे। वर्तमान में वह कबड्डी संघ में सचिव है। युवराज की मां रेखा सिंह भी ऑल इंडिया स्तर पर एथलेटिक्स की खिलाड़ी रही हैं। उनके भाई राजा एसबीबाई में मैनेजर हैं।
विज्ञापन
बरेली में रह रहा है परिवार
युवराज इन दिनों बरेली में रेलवे के कार्यालय अधीक्षक हैं। इस वजह से उनका परिवार भी बरेली में ही रह रहा है। दो साल से युवराज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खूब चमक रहा है। 11 मैच की 12 पारियों में बल्लेबाजी में 34.33 के औसत से अब तक 412 रन बनाए हैं। एक शतक और दो अर्द्धशतक उनके नाम हैं। गेंदबाजी में 30 विकेट लिए हैं। दो बार पांच-पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुका है। महाराष्ट्र के खिलाफ अपने क्रिकेट कॅरिअर की शुरूआत की थी। रेलवे ने शानदार शुरूआत की है। अब 12 जनवरी से पंजाब के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा। युवराज कहते हैं कि इस मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।