{"_id":"5814ef274f1c1b250ebc263a","slug":"rangoli-making-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":" उरी में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरी में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते शहर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद संस्कार ने लेडीज क्लब में दीप महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम पूरी तरह शहीदों को समर्पित रहा। उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीप महोत्सव में इंडिया गेट स्थित शहीद स्मारक का मॉडल प्रदर्शित किया गया। दीयों से भारत का नक्शा बनाया गया। मोनिका तायल ने- ऐ मेरे वतन के लोगों, गीत सुनाया।
इसी दौरान प्रोजेक्टर पर उरी के 19 शहीद जवानों के चित्रों को सभागार में दर्शाया गया। यह देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। वेदप्रकाश शर्मा, रोबिन मित्तल, गौरव ने गीत सुनाया। शालिनी अग्रवाल ने कविता पाठ किया। कनिष्का गोयल, संभव जैन, रुद्राक्ष तायल, राधिका तायल, आयुषी ने डांस प्रस्तुत किया।
महिला संयोजिका रितु मित्तल ने देवी मॉ नौ स्वरूपों की जानकारी दी। अंजलि जैन, माला सिंघल, डॉ अंजलि गर्ग, गरिमा गुप्ता, आशा अग्रवाल, दीपाली मित्तल, संगीता गुप्ता, अर्चना गर्ग आदि मौजूद रही। इस अवसर पर नृत्य नाटिका का मंचन हुआ।