फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Random sample of 42 including physicians and health workers

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों सहित 42 के रैंडम सैंपल लिए

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Random sample of 42 including physicians and health workers
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों सहित 42 के रैंडम सैंपल लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। कोरोना संबंधित जांच के लिए स्थानीय सीएचसी के 30 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों तथा गांव खुजेड़ा के 12 ग्रामीणों के रैंडम सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजे।
जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को सीएचसी में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों सहित 30 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिजनों एवं आसपास के 12 ग्रामीणों को चिह्नित करते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

वहीं अहरोड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ पहुंची और बिना सैंपल लिए वापस लौट आई। ग्राम प्रधान मांगेराम ने जब इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम से बात की, तो उन्होंने बताया कि समय अधिक हो गया है, जिसके चलते आज सैंपलिंग नहीं हो पाई है। सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार का कहना है कि सीएचसी से चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों सहित गांव खुजेड़ा से 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अहरोड़ा गांव के ग्रामीणों के सैंपल आज बृहस्पतिवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed